मामूली बात पर पति से हुई बहस के बाद महिला ने सब्जी काटने का चाकू अपने ही पेट में घोंप लिया

 मामूली बात पर पति से हुई बहस के बाद महिला ने सब्जी काटने का चाकू अपने ही पेट में घोंप लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम मिली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से खुदकुशी की पुष्टि हुई।   


अटल नेहरू नगर, छोला मंदिर निवासी 32 वर्षीय रिजवाना बी गृहिणी थीं। टीआई आशीष भट्टाचार्य के मुताबिक 13 साल पहले रिजवाना का जफर खान से निकाह हुआ था। जफर ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, सबसे बड़ा बेटा नौ साल का है। गुरुवार रात जफर और रिजवाना के बीच मामूली बात को लेकर बहस हो गई।  


बच्चे उनके कमरे में सोना चाहते थे, जबकि जफर का कहना था कि बड़े बच्चे दूसरे कमरे में सोएं। इससे नाराज होकर रिजवाना ने रात 12 बजे सब्जी काटने का चाकू पेट में घोंप लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया